राज्यपाल आनंदी बेन व सीएम योगी ने सुनी पीएम की मन की बात
राज्य हज समिति कार्यालय में लोगों ने सुना मन की बात
हर विधानसभा में 100 जगहों पर सामूहिक रूप से जुटे लोग

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 100वां आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे से रेडियों में प्रसारित हुआ। प्रदेश के सभी विधानसभा में 100 स्थानों में इस कार्यक्रम को सुना। वहीं बता दें कि प्रदेश के 300 से ज्यादा मदरसों में भी पीएम की मन की बात सुनी गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में पीएम मोदी की मन की बात सुनी। मुख्यमंत्री योगी ने कर्नाटक के कोप्पल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में पीएम की 100वीं मन की बात सुनी।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में मंत्री मोहसिन रजा ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मन की बात सुनी। 100वीं मन की बात का लाइव हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 100 जगहों पर सुनवाया गया।

मन की बात कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं सीएम योगी चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक गए हैं। ब्रॉडकॉस्ट से पहले उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को सुनना अत्यंत प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक और दिव्य अनुभूति से अभिसिंचित करने वाला होता है। मैंने कर्नाटक में मन की बात के 100वें एपिसोड को सुना।
sudha jaiswal