लखनऊ। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम बदला रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की वजह से तराई क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 25 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ये पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 27 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद 28 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से दो मार्च के बीच दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।
sudha jaiswal

