राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाकांत पांडेय एवं रायबरेली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा केअध्यक्षता में हुई रायबरेली की बैठक
रायबरेली। राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार तिवारी एवं रायबरेली संयोजक हीरालाल भारती के व रायबरेली जिले के सभी जिला अध्यक्षों के साथ रविवार को रायबरेली कार्यालय पर राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार तिवारी प्रदेश महासचिव ने किया।
संतोष कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाकांत पांडेय के निर्देश पर बताया कि राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी रायबरेली लोकसभा को विशेष ध्यान देते हुए बताया कि रायबरेली जिले में हर ब्लॉक और विधानसभा में जल्द से जल्द सभी कार्यकर्ता अपने-अपने 27 मेंबर की कार्यकारिणी बनाकर जिला कार्यालय सम्मिट करें।
जिसमें रायबरेली जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डू भारती बल्कि सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपनी अपनी 27 की कार्यकारिणी प्रदेश महासचिव संतोष कुमार तिवारी को देते हुए रायबरेली जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह रायबरेली जिले के सभी ब्लॉक और विधानसभा में बहुत तेजी से पार्टी में कार्यकर्ता जुड़ रहे है।

रायबरेली जिला अध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया है कि अगस्त में सभी ब्लॉक सभी विधानसभा की कार्यकारिणी हम प्रदेश कार्यालय में सबमिट कर देंगे।
इस पर प्रदेश महासचिव संतोष कुमार तिवारी ने बताया की राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी आगामी रायबरेली लोकसभा चुनाव में जनता की आवाज बनकर जनता की तरफ से लोकतंत्र को बचाने के लिये चुनावी मैदान में उतरेंगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गुड्डू भारती जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संत कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक कुमार के साथ आये सभी कार्यकतार्ओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

लोकसभा में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया, संभावित लोकसभा प्रत्याशियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सक्सेना बहुत जल्द घोषित करेंगेबैठक में मुल रुप से जिला अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के साथ एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।