लखनऊ। सरोजनीनगर के हिंदू खेड़ा, अमौसी निवासी कुं. रितेश सिंह चौहान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में उत्तर प्रदेश युवा शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) ठा. रणविजय सिंह ने कुं. रितेश सिंह चौहान को नियुक्ति पत्र सौंपा। रितेश सिंह चौहान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा शाखा में प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ठाकुर रणविजय सिंह ने उम्मीद की है कि उक्त पद पाने के बाद रितेश आन बान शान एवं शौर्य को अपने पूर्ण सामर्थ्य से आगे बढ़ाते हुए संगठन की गरिमा और मर्यादा के साथ समाज को नई दिशा देने में सक्रिय योगदान करेंगे। कुं. रितेश सिंह चौहान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा शाखा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बलराम सिंह चौहान और ज्ञान सिंह चौहान सहित कई अन्य लोगों ने बधाई दी है।
sudha jaiswal

