सब स्टेशनों में अधिकांश बिजली फीडर हुए ट्रिप, बिजली के लिए मचा हाहाकार
लखनऊ । प्रदेश में चल रही विद्युत कर्मियों की हड़ताल को लेकर मोहनलालगंज में शुक्रवार को पुराने पावर हाउस के 13 विद्युत सप्लाई फील्डरों में से 9 फीडर लाइनों में आई खराबी के चलते ट्रिप हो गए और विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। फीडरो के ट्रिप होने से क्षेत्र में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ विद्युत उपभोक्ता परेशान है जिनकी सुनने वाला कोई नहीं। वही खाली पड़े पावर हाउसों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पहरा दे रही है।
उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ तथा संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते विद्युत सप्लाई पर बड़ा बुरा असर पड़ रहा है पावर हाउसों के सप्लाई फीडर ट्रिप हो जाने से शुक्रवार को लाखों में उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान है अधिकारी व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सभी ने अपने फोन कर स्विच तक बंद कर लिए हैं जिसके चलते उपभोक्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है। अकेले मोहनलालगंज पुराने पावर हाउस में लगे 13 फील्डरों में से 9 फीडरो की सप्लाई ठप हो गई है। यूपीएएल सेकंड ,सिसेंडी , उतरेठिया , निगोहा समेसी व अमेठी , परेहटा, पूरनपुर, गोसाईगंज के पहाड़नगर , सुरियामऊ, फीडरों के बंद हो जाने से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।
यहां तक की जिला जेल तथा सरकारी अस्पतालों की विद्युत सप्लाई भी शुक्रवार की सुबह से ही ठप पड़ी हुई है बिजली सप्लाई के लिए परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का फोन नहीं लग रहा है लगभग सभी ने अपने फोन स्विच आॅफ कर लिए हैं। यहां तक कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एसडीएम भी विद्युत सप्लाई व्यवस्था को बहाल नहीं करा पा रहे हैं। अधिकांश पावर हाउस में संविदा कर्मचारियों के न रहने पर खाली पड़े पावर हाउसों में सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा लगा हुआ है। वही उपभोक्ताओं का कहना था कि क्षेत्र की अधिकांश नई कालोनियों में पेयजल की कोई व्यवस्था न होने सरकारी जल निगम की टंकियों में पानी भरने के लिए जनरेटर की व्यवस्था न होने से पीने के पानी के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है रात के अंधेरे में चोर उचक्कों तथा जंगली जानवरों का भय बना हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा विद्युत उपभोक्ताओं ने सरकार से अपील की है कि हड़ताली कर्मचारियों के बीच कोई रास्ता निकाल कर बदहाल विद्युत व्यवस्था को बहाल कराने की पहल करें।
sudha jaiswal

