बेटियां को आत्मनिर्भर बनाना डा. राजेश्वर सिंह की पहली प्राथमिकता : नेहा सिंह
लखनऊ। समाजसेवी नेहा सिंह ने कहा कि विधायक डा. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र को देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प में बेटियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। नेहा सिंह शनिवार को सरोजनीनगर की देवलोक कालोनी स्थित सहयोग परिवार परिसर में भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रायोजन से राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) द्वारा आयोजित अपस्किलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के दौरान उन्हें सम्बोधित कर रही थी। इस मौके पर विधायक डा. राजेश्वर सिंह के टीम की सदस्य शिविता गोयल ने कहा कि बेटियां पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें। वह अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी जीविका खुद चलाएं।

यही हमारे विधायक का सपना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उनके द्वारा सरोजनीनगर क्षेत्र में सिलाई केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद डा. राजेश्वर सिंह टीम के सदस्य आनन्द जोशी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। जिनके माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाये जाने की योजना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरोजनीनगर ब्लाक प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज ने श्रवण कुमार की कहानी सुनी है। लेकिन विधायक डा. राजेश्वर सिंह श्रवण कुमार बनकर सरोजनीनगर क्षेत्र की जनता को तीर्थ यात्राएं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मेधावियों को साइकिल, बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीन, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देकर वह अपना फर्ज पूरा कर रहे हैं। कार्यक्रम में सहयोग परिवार के अध्यक्ष राज किशोर पासी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रशिक्षक मीनू शर्मा, शशिकला, रेनू सिंह व पूजा गौतम भी मौजूद रही।
sudha jaiswal

