राजधानी में मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशी
लखनऊ। गुरुवार को शहर की जनता शहर की सरकार को चुनने के लिए वोटिंग कर रहे हैं। आप को बता दें कि लखनऊ में 770 मतदान केंद्र पर 2729 बूथ बनाये गए हैं। जिसमें 31 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। बताते चले कि शहर के मतदाताओं की सूची में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जैसे भाजपा के बड़े नेताओं का नाम शामिल है। लखनऊ में मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशी और 110 वार्ड के लिए 808 पार्षद प्रत्याशी मैदान में उतारे गये हैं।

लखनऊ में मेयर पद लिए समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी बंदना मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी कि मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के बीच कांटे की जंग दिख रही है। आप को बता दें भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी के लिए प्रचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़चढ़ कर प्रचार किया है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वंदना मिश्रा के लिए अखिलेश यादव मैदान में उतर कर प्रचार किया है।

जहां भाजपा मेयर प्रत्याशी ने मतदान करने के लिए सुबह मंदिर में जाकर पूजा कर भगवान से प्रथर्ना कर जीत की मांग कर प्रात: 8 बजे एमिटी स्कूल में जकर वोटिंग कर जनता से मतदान करने की अपील भी करते दिखाई दी वहीं सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने जॉनबास्को कॉलेज में वोटिंग कर लोगों से वोटिंग करने को कहा
बीजेपी और सपा के मेयर प्रत्याशी ने किया अपने मत का प्रयोग
sudha jaiswal

