तीन दिन बाद हो सकती है बारिश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बेहद गर्मी के हलात रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि शनिवार से शुरू होने वाले तपन का असर
दक्षिण उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को ज्यादा मिलेगा। शनिवार से लेकर सोमवार तक तपन के कारण पारा 3 डिग्री अधिक बढ़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों का आप को बता दें कि मंगलवार से कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश के कायास लगाये जा रहे हैं।

लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का चक्रवात सोमवार की शाम या मंगलवार की
सुबह से प्रदेश में सक्रिय होगा। इस से पहले प्रदेश में पड़ने वाली गर्मी और बढ़ेगी। मौजूदा समय में प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म शहर
43 डिग्री सेल्सियस झांसी रिकॉर्ड किया गया लेकिन आने वाले 3 दिनों में करीब 3 डिग्री तक सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। मुरादाबाद जिले का 21.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। दक्षिणी यूपी के जिले जैसे प्रयागराज, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में ज्यादा गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग लखनऊ में 25.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। और अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में बीते तीन दिनों उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। आप को बता दें कि शहर में सोमवार तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। घर से बाहर निकलने में सावधानी बर्ते।
sudha jaiswal