लखनऊ दिन में तेज धूप फिर दोपहर लगभग 12 बजे से 2 बजे तक कभी तेज तो कभी धीमा जारी रही बारिश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। आप को बता दें कि प्रदेश में इस समय लखनऊ सहित कई जिलों में बरसात हो रही है। लखनऊ की बात करे तो राज से ही मौसम का रूख कुछ बदला-बदला रहा है। गुरुवार को रात लगभग 11 बजे बारिश होना शुरू हुआ था। इसके बाद सुबह मौसम साफ रहा। शुक्रवार को सुबह 12 बजे तक तेज धूप रहीं इसके बाद लगभग 12:30 तक झमाझम बारिश होना शुरू होगई। लखनऊ में बारिश का यह सिलसिला दोपहर से कभी तेज तो कभी धीमा जारी रहा।

वहीं ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फतेहपुर समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, बदलती हवाओं के रुख को देखते हुए बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। बुंदेलखंड में भी आज अच्छी बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यही नहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में हल्की बारिश और पूर्वांचल क्षेत्र के जिले में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं गरज-चमक के भी आसार हैं। गुरुवार को यूपी में 7.40 मिमी बारिश दर्ज की गई। कानपुर में देर रात तक बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर में मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

9 सितंबर को भी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे तक यूपी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय के मुताबिक, अगस्त मानसून के लिहाज से बेहद सूखा रहा। वहीं, सितंबर में नए विक्षोभ बनने से कुछ दिनों बारिश भरे रहेंगे। बताते चले कि ये बरसात किसानों के लिए वरदान की तरह साबित होगी। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए ये बारिश राहत देने वाली है।
lucknow: गौ पूजन कर महापौर ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रोपित किया बेलपत्र का पौधा

