यूपी विधानमंडल सत्र: सपा विधायक ने नई नियमावली का इस तरह किया विरोध, कुर्ते पर नारे लिख उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सदन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के विधायकों से सदन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह शीतकालीन सत्र नई नियमावली के साथ शुरू हुआ। जबकि सपा विधायकों ने इसका विरोध किया और सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे।

सपा विधायक ने यूपी विधानसभा की नई नियमावली का विरोध करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। वो अपने कुर्ते पर नारे लिखकर पहुंचे जिनमें प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे। समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग इस तरह सदन पहुंचे।

नई नियमावली के तहत सदन में बैनर और झंडा लेकर आने की अनुमति नहीं है। वहीं सपा विधायकों ने इसका विरोध किया और सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे।
lucknow: महर्षि के आदर्शों पर चलकर ही विश्व शांति स्थापित की जा सकती है: डॉ0 नीरज बोरा