शंखनाद अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए
लखनऊ। राजधानी में भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव से पहले शंखनाद अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। आप को बता 28 अगस्त से 15 सितंबर तक भाजपा 75 जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला अभियान चलाएगी। हालांकि निजी कारणों के चलते भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष का दौरा रद्द हो गया।
इससे पहले भाजपा कार्यालय में सभी लोग पीएम मोदी के मन की बात सुनी। कार्यक्रम के दौरान मन की बात सुनने में दो बार नेटवर्क में समस्या हुई। हालांकि बाद में सही हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि खेल एक ऐसा क्षेत्र है, जहां युवा लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सभी आईटी सेल की टीम भाग ली। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश एवं क्षेत्र स्तरीय टोली, सोशल मीडिया के जिला एवं लोकसभा के संयोजक सह संयोजक, आईटी विभाग के जिला संयोजक सह संयोजक शामिल हुए।

भाजपा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को बढ़ाने के लिए शंखनाद अभियान शुरू करेगी। अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और आई टी विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों भी पहुंचे।

