• About
  • Advertise
  • EPaper
Friday, August 1, 2025
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

भगवान विष्णु शालिग्राम के रूप में वृंदा रुपी तुलसी से विवाह

by ANUPAMA DUBEY
July 8, 2023
in धर्म कर्म
0
भगवान विष्णु शालिग्राम के रूप में वृंदा रुपी तुलसी से विवाह
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तुलसी माता का विवाह शालिग्राम के साथ किया जाता है जिसके साथ माता वृंदा की कथा जुड़ी हुई है

तुलसी माता का विवाह शालिग्राम के साथ किया जाता है जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन या देवउठनी एकादशी या देव प्रबोधनी के दिन तुलसी विवाह का पर्व आयोजित किया जाता है। इस दिन तुलसी माता का विवाह शालिग्राम के साथ किया जाता है जिसके साथ माता वृंदा की कथा जुड़ी हुई है। आज हम आपको तुलसी विवाह की कथा और माँ वृंदा व श्रीहरी की कथा के बारे में बताएँगे।

शालिग्राम

तुलसी विवाह से जुड़ी जानकारी

तुलसी व शालिग्राम कौन हैं?

तुलसी का संबंध विष्णु भक्त माता वृंदा से है। वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थी जिसका सतीत्व भी भगवान विष्णु की वजह से ही भंग हुआ था। तुलसी माता के साथ हमेशा शालिग्राम रहते हैं जो भगवान श्रीहरी अर्थात भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व करते है। इस दिन तुलसी माता व भगवान शालिग्राम का विवाह करवाया जाता है।

तुलसी विवाह की कथा

एक समय में जलंधर नामक एक भयानक राक्षस हुआ करता था जो अत्यंत पराक्रमी व वीर था। शक्तिशाली होने के साथ-साथ उसने अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग किया था व ऋषि-मुनियों और देवताओं पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था। उसके पराक्रम से देवलोक में सभी त्रस्त थे लेकिन कोई भी उसे हरा पाने में सक्षम नही था।

उसकी शक्ति का असली कारण वह स्वयं नही अपितु उसकी पत्नी वृंदा थी। वृंदा एक पतिव्रता नारी थी व साथ ही भगवान विष्णु की परम भक्त भी। वह जब भी युद्ध करने जाता तब अपनी पत्नी के सतिव्रत के कारण अविजयी रहता। इसी से परेशान होकर सभी देवतागण वैकुंठ में भगवान विष्णु से सहायता मांगने गए।

तब देवताओं की सहायता करने के उद्देश्य से भगवान विष्णु ने वृंदा के पतिव्रत धर्म को भंग करना ही इसका एकमात्र उपाय बताया। इसके लिए श्रीहरी ने स्वयं जलंधर राक्षस का रूप धरा और वृंदा के पास चले गए। वृंदा भगवान विष्णु की माया में आ गयी और उन्हें अपना पति समझ बैठी। भगवान विष्णु के द्वारा वृंदा को स्पर्श करते ही उसका पतिव्रत धर्म भंग हो गया।

उसी समय जलंधर राक्षस का देवताओं के साथ भीषण युद्ध चल रहा था। वृंदा के पतिव्रत धर्म के भंग होते ही उसकी शक्ति क्षीण हो गयी व उसकी पराजय हुई। देवताओं ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया व उसका मस्तक कटकर वृंदा के आँगन में आ गिरा।

वृंदा अपने पति का कटा मस्तक देखकर हतप्रद रह गयी व अपने सामने खड़े जलंधर को अधीर होकर देखने लगी। उसने उसे अपने असली रूप में आने का कहा। इतना कहते ही भगवान विष्णु अपने श्रीहरी रूप में उसके सामने प्रकट हो गए।

वृंदा यह देखकर विलाप करने लगी व अपने ही भगवान के द्वारा इस प्रकार का छल किये जाने पर अत्यधिक क्रोधित हो गयी। इसी क्रोध में उसने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया क्योंकि उन्होंने पत्थर दिल से अपनी भक्त का हृदय तोड़ दिया था।

उसी समय सभी देवता भी वहां आ गए और माता वृंदा से अपना श्राप वापस लेने की याचना करने लगे। श्रीहरी कुछ नही बोल रहे थे और वही चुपचाप खड़े थे। सभी देवताओं के द्वारा आग्रह किये जाने पर माता वृंदा ने अपना श्राप वापस ले लिया और अपनी पति जलंधर के साथ वही सती हो गयी।

माता वृंदा का भगवान विष्णु को श्राप

एक मान्यता के अनुसार माता वृंदा ने इसके अलावा भगवान विष्णु को एक श्राप और दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार उन्होंने अपनी भक्त के साथ छल किया है और पति वियोग दिया है ठीक उसी प्रकार उन्हें मृत्यु लोक में जन्म लेना पड़ेगा। उनकी पत्नी का भी सतिव्रत धर्म भंग होगा और उन्हें भी पत्नी का वियोग सहना पड़ेगा।

इसी श्राप के फलस्वरूप भगवान विष्णु के सातवें रूप भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता का पापी रावण के द्वारा हरण हुआ था। उसके पश्चात उन्हें माता सीता का वियोग भी सहना पड़ा था। हालाँकि इस घटना का कारण महर्षि भृगु के द्वारा भगवान विष्णु को दिए गए श्राप से भी जोड़ा जाता है।

भगवान विष्णु का वृंदा को वरदान

वृंदा के सती होने के पश्चात भगवान विष्णु के वरदान से वहां तुलसी का पौधा प्रकट हो गया। श्रीहरी वही खड़े पश्चाताप की अग्नि में जल रहे थे और अपनी भक्त की ऐसी स्थिति को देखकर व्यथित थे। उन्होंने उसी समय वृंदा के सतिव्रत को ध्यान में रखते हुए उसे ऐसा वरदान दिया कि जिससे वृंदा इतिहास में अमर हो गयी।

उन्होंने वृंदा को वरदान दिया कि उसका श्राप मिथ्या नही जाएगा तथा श्रीहरी का एक रूप शालिग्राम पत्थर के रूप में हमेशा तुलसी के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि आगे से मेरी पूजा में तुलसी का स्थान माँ लक्ष्मी से भी ऊपर रहेगा तथा मेरी कोई भी पूजा तुलसी के बिना पूरी नही मानी जाएगी।

उस दिन देवउठनी एकादशी का दिन था। इसलिये श्रीहरी ने कहा कि इस दिन जो कोई भी शालिग्राम का तुलसी से विवाह करवाएगा उसकी हर मनोकामना पूर्ण होगी तथा उस पर मेरी कृपा बनी रहेगी। यह वरदान देकर भगवान विष्णु वहां से अंतर्धान हो गए।

तुलसी विवाह के दिन क्या करे

इस दिन तुलसी जी के पौधे को खुले स्थान में या घर के आँगन में रखे और गन्ने का मंडप सजाए। शालिग्राम को तुलसी जी के बायी ओर रखे और माता तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाये। दोनों पर हल्दी चढ़ाये व पूरे विधि-विधान के साथ तुलसी जी की कथा पढ़े और उनका विवाह करवाए। अंत में तुलसी के पौधे की परिक्रमा करके विवाह संपन्न करवाए। 

शालिग्राम कहाँ पाया जाता है

शालिग्राम मुख्यतया गंडकी नदी में पाया जाता है। यह नदी हिमालय के पर्वतो से निकलकर दक्षिण-पश्चिम में बहती हुई भारत की भूमि में प्रवेश करती है। इसका बहाव मुख्य रूप से नेपाल देश व बिहार राज्य में हैं। इसके अन्य नाम गंडक व नारायणी भी है।

Related Posts:

  • जस जस तुलसा लेत हिलोरा तस तस ठाकुर करें कलेवा...
  • Devuthani Ekadashi पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, 4…
  • समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों के नाम के नाम तथा…
  • Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
  • Harishayani Ekadashi: मांगलिक कार्यों पर लगेगा…
  • भगवान विष्णु को समर्पित है वैशाख मास, गंगा स्नान व…
Tags: तुलसी विवाहतुलसी विवाह की कथातुलसी विवाह से जुड़ी जानकारीधर्म कर्म
Previous Post

तिल मावा गजक पट्टी रेसिपी

Next Post

त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट  बनाने में मदद करते हैं ये 3 मसाले, जानें इस्तेमाल के तरीके

Next Post
त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट  बनाने में मदद करते हैं ये 3 मसाले, जानें इस्तेमाल के तरीके

त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट  बनाने में मदद करते हैं ये 3 मसाले, जानें इस्तेमाल के तरीके

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • काशी को कल PM Modi देंगे 2200 करोड़ की सौगात: दालमंडी चौड़ीकरण की रखेंगे आधारशिला, सेवापुरी में विशाल जनसभा
  • Varanasi: चौबेपुर का 100 मीटर सड़क बना ‘नासूर’, सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने जताया विरोध, 9 साल से अधूरी पड़ी है जर्जर सड़क
  • Varanasi: सीर गोवर्धनपुर की बदहाली स्थिति से असमंजस में लोगों की जिन्दगी, स्थानीय जनता ने की प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की अपील
  • Varanasi: टूट सकता है वर्ष 1978 का रिकोर्ड, गंगा के रौद्र रूप से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित, 5 सेमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा जलस्तर
  • IIT-BHU के प्रोफेसर की पत्नी आठवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत, काफी समय से अवसादग्रस्त
  • Varanasi: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और राहत शिविर का किया निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
  • Wrestling Competition: स्टेट चैंपियनशिप के लिए वाराणसी कुश्ती टीम घोषित, 24 पहलवान दिखायेंगे दमखम, 7 महिला रेसलर पेश करेंगी चुनौती
  • BHU को मिला नया नेतृत्व: IIT कानपुर के प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी बने विश्वविद्यालय के 29वें कुलपति
  • Varanasi: “बेटी का निकाह कराओ, वरना 10 गोली मारेंगे”, हिंदू परिवार को कादरी की धमकी और मारपीट, मुकदमा दर्ज
  • Varanasi: चेतावनी बिंदु से कुछ ही दूर है गंगा का जलस्तर, 2 सेमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से बढ़ रही गंगा, प्रभावित लोग पलायन को मजबूर

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गोरखपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • काशी को कल PM Modi देंगे 2200 करोड़ की सौगात: दालमंडी चौड़ीकरण की रखेंगे आधारशिला, सेवापुरी में विशाल जनसभा
  • Varanasi: चौबेपुर का 100 मीटर सड़क बना ‘नासूर’, सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने जताया विरोध, 9 साल से अधूरी पड़ी है जर्जर सड़क
  • Varanasi: सीर गोवर्धनपुर की बदहाली स्थिति से असमंजस में लोगों की जिन्दगी, स्थानीय जनता ने की प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की अपील
  • Varanasi: टूट सकता है वर्ष 1978 का रिकोर्ड, गंगा के रौद्र रूप से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित, 5 सेमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा जलस्तर
  • IIT-BHU के प्रोफेसर की पत्नी आठवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत, काफी समय से अवसादग्रस्त
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights