मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की रिवीजन याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने 25 मार्च की तारीख दे दी है। 25 मार्च को न्यायालय सभी पक्षों को सुनकर फैसला दे सकता है।

आज मुस्लिम पक्ष की ओर से एडीजे 6 की अदालत में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की कुछ रूलिंग दाखिल की गई। शाही ईदगाह का सर्वे कराए जाने के लिए निचली अदालत द्वारा इस वाद में पहले मुस्लिम पक्ष द्वारा केस के मेंटेबल और नॉन मेंटेबल को लेकर दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए कहा था। इसके बाद वादी ने जिला जज की कोर्ट में रिवीजन वाद दाखिल किया।

जिला जज की अदालत ने इस केस को सुनने के लिए एडीजे 6टीएच की कोर्ट में भेज दिया था। एडीजे 6टीएच की कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट अब इस मामले में फैसला सुना सकती है।
sudha jaiswal

