लखनऊ। राजधानी की सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसों की लखनऊ शहर में लगने वाले जाम की वजह से लेट-लतीफ हो रही है। जिसके चलते बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही चलो एप पर भी यात्रियों को इन बसों की सटीक जानकारी नही मिल पा रही है।
शहर के बस स्टापेज पर बसों के इंतजार में खड़े छात्र-छात्राएं, महिलाएं बुर्जग यात्री परेशान हो रहे है। इनकी परेशानी को देखते हुए दैनिक यात्री एसोसिएशन के महामंत्री अवधेश कुमार ने एक पत्र लिखकर सिटी बस ट्रांसपोर्ट के एमडी को सौंपा है। जिसमें सिटी बसों की समय-सारणी को पुन: संशोधित करते हुए बस स्टापेज पर नई समय-सारणी चस्पा करने की मांग की है। साथ ही शिकायत पत्र पर यह भी उल्लेख किया गया है कि शहर के रेड ट्रैफिक लाइट से भी सिटी बसें लेट हो रही है, जबकि सभी बसों की समय-सारणीतय है। जिससे स्कूल, कोचिंग, जाने वाले छात्र-छात्राएं, और कार्यालय जाने वाले कर्मचारी व अन्य लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह बात सही है कि जाम का असर सिटी बसों के संचालन पर पड़ रहा है। बसें तय समय से आवागमन नही कर रही है। जल्द ही नई समय-सारणी बसों में चस्पा कर दी जाएंगी।
आरके त्रिपाठी, एमडी सिटी ट्रांसपोर्ट लखनऊ