सोयाबीन विटामिन बी कॉमप्लेक्स और विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होती है
Immunity Booster Soybean: सोयाबीन सेहत के लिए बहुत लाभदायक है ,इसके सेवन से डाइबिटीज (Diabetes), वेट लॉस (Weight Loss) और कैंसर (Cancer) जैसी बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से कोई भी संक्रमण जल्दी प्रभावित करता है।
ऐसे में शरीर को मजबूत बनाने के लिए विटामिन के साथ-साथ प्रोटीन भी जरूरी है। सोयाबीन में प्रोटीन (Protien) के अलावा विटामिन (Vitamin) और खनिज तत्वों की भी भरमार होती है। इसमें विटामिन बी कॉमप्लेक्स और विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होती है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन काफी महत्वपूर्ण तत्व साबित होता है। शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए सोयाबीन का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं सोयाबनी के ऐसे कुछ फायदों के बारे में –
सोयाबीन से होने वाले फायदे –

1. इसको अपनी डाइट में रोजाना इस्तेमाल करने से शरीर में मजबूती बनी रहती है। वहीं इसके इस्तेमाल से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से मानसिक रोगों को दूर किया जा सकता है।
2. सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक करने में मददगार साबित होता है। दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। डॉक्टर भी दिल के रोगों को दूर करने के लिए इसे खाने की सलाह देते हैं।
3.सोयाबीन खाना हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियों में खाना अच्छा रहता है। इसको रोजाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
4. महिलाओं के लिए भी ये काफी अच्छा रहता है। डाइट में इसे शामिल करने से महिलाओं में हड्डियों के कमजोर होने की ओस्टियोपोरोसिस जैसे खतरे से बचाव किया जा सकता है।
5. हालांकि गर्भधारण करने वाली महिलाओं को सोयाबीन का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही करना चाहिए।
6. पेट के कीड़ों को मारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी छाछ पीने से पेट के कीड़े मारने में मदद मिल सकती है।