- 4 माह पूर्व हुई किशोर की हत्या में शामिल हत्यारोपीयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंची महिलाएं
राहुल सोनी
वाराणसी। समाधान दिवस पर चौबेपुर थाने पर सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय व नायब तहसीलदार नें फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के लिए सम्बंधित पुलिस कर्मियों व राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।
इस दौरान कुल 25 शिकायतकर्ताओं ने शिकायत की, जिसमें 15 राजस्व से और 10 पुलिस सम्बन्धित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखे। एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 4 माह पूर्व बहादुर गांव निवासी अमित खैरवार की हत्या के मामले में अभी कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ परिजनों ने की महिलाओं के साथ समाधान दिवस पर पहुंच कर एसीपी सारनाथ व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह से गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी।