लखनऊ । धिराल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हॉरर हिन्दी फीचर फिल्म बेरा एक अघोरी आगामी 28 अप्रैल को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होगी। इस बात की जानकारी फिल्म के निमार्ता राजू भारती ने शनिवार को राजधानी में एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होने बताया कि फिल्म बेरा-एक अघोरी के लेखक हैं शक्तिवीर धिराल और निर्देशक हैं प्रेम धिराल। राजू भारती ने बताया की मूलत: हॉरर विषयक फिल्म बेरा – एक अघोरी में सिर्फ डरावने दृश्य ही नहीं हैं, बल्कि रोचक और लुभावने किस्से भी हैं। इसमें रहस्य, रोमांच के समानांतर रोमांस का तड़का भी है, जो नौजवानों को खूब पसंद आयेगा। उन्होने बताया कि इन सारे इंद्रधनुषी दृश्यों को आपके समक्ष जीवंत रूप में दिखायेंगे अभिनेता शक्ति धिराल, प्रेम धिराल और प्राजक्ता शिंदे। फिल्म निमार्ता राजू भारती ने बताया कि फिल्म में संगीतकार जोड़ी प्रेम-शक्ति ने कर्णप्रिय संगीत दिया है। नक्काश अजीज, शाहिद माल्या और वैशाली द्वारा गाये गीतों के लोकप्रिय होने की उम्मीद है। फिल्म के डीओपी रोशन खड़गी हैं। आॅडियो लैब मीडिया कॉपोर्रेशन द्वारा प्रदर्शित होने जा रही हॉरर फिल्म बेरा – एक अघोरी 28 अप्रैल से सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।
sudha jaiswal