Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। CM Yogi आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर के कुंभी में एक प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी कि अब तक 60 करोड़ श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
Mahakumbh 2025: दुनिया के बड़े आयोजन में अभूतपूर्व भागीदारी
CM Yogi ने कहा, “महाकुंभ में देश की आधी आबादी अब तक संगम में आस्था की डुबकी लगा चुकी है। 13 जनवरी से शुरू हुए इस महापर्व में अब तक 60 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं, जो दुनिया के किसी भी बड़े आयोजन में अभूतपूर्व भागीदारी है।”
महाकुंभ में शनिवार सुबह 10 बजे तक गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम त्रिवेणी में 51.61 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुबह 8 बजे तक 33 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे। शुक्रवार तक यह संख्या 59.31 करोड़ थी, जो शनिवार सुबह 10 बजे तक 59.82 करोड़ 61 लाख तक पहुंच गई। लखीमपुर खीरी के कुंभी में 2,850 करोड़ की लागत से देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र के शिलान्यास कार्यक्रम में CM Yogi ने इस रिकॉर्ड भागीदारी की जानकारी साझा की।