बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं० धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार देर रात शर्ति कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंचे। उन्होंने वृन्दावन और बरसना में संतों से मुलाकात की। गुरुवार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से कहा, ‘हमारी गलती से मुक्त नहीं हुई श्री कृष्ण जन्मभूमि। देर से ही सही पर जागे तो सही सनातनी। विशाल अभियान चलाकर अयोध्या की तरह ही श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराया जायेगा।
वहीँ कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा, ‘औरंगजेब ने मंदिर को तोडकर आगरा जामा मस्जिद की सीढियों के नीचे छुपाया था। भाईचारा की बात करने वाले लोग पांच दिन में मूर्ति को हिन्दू समाज को वापस करें, अन्यथा आगरा में ही कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार रहें।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ‘जीवन में जब कभी खालीपन लगे, तो ब्रज आना चाहिए। हमें खालीपन लगा, हम ब्रज आए हैं। ब्रज आगमन पर संतों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।’
वृन्दावन में संतों से मुलाकात के बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बरसाना के प्रिया कुंड पहुंचे। यहां विरक्त संत विनोद बाबा से आशीर्वाद लिया। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यहां करीब 1 घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने बाबा से ब्रज और राधारानी के बारे में आध्यात्मिक चर्चा की।
बता दें कि बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों के कारन चर्चा में रहते हैं। वे सनातन के प्रचार-प्रसार की बात करते हैं। उनके अनुसार, धर्म केल्व एक ही है, वह है- सनातन। सनातन के अलावा जो भी है, पंथ है।