Child Kidnaping Case: बच्चों के अपहरण के मामले (Child Kidnaping Case) में वाराणसी पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चों की चोरी करने वाले गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 3 बच्चे बरामद किए गये थे। इसी क्रम में पुलिस ने राजस्थान, बिहार और झारखंड में दबिश देते हुए 5 और अभियुक्तों को दबोचा है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों में से मुख्य अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ किया। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को झारखण्ड में दबिश देते हुए 5 और अभियुक्तों को गिरफ्तार (Child Kidnaping Case) किया है। जिनके पास से 2 बच्चे भी बरामद किए गये हैं। जो कि प्रयागराज और मिर्जापुर के रहने वले हैं। गिरफतार अभियुक्तों में 2 पुरुष व 3 महिलाएं हैं। इन पाँचों के नाम जगवीर बरनवाल (41 वर्ष), अनुराधा देवी (37 वर्ष), गुड़िया देवी (30 वर्ष), संतोष साव (37 वर्ष) व संगीता देवी (34 वर्ष) है।

Subscribe our Youtube Channel, Click Here
Child Kidnaping Case: बच्चा चोरी लाखों का खेल
पांचों अभियुक्त झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस की पुछ्ताछ में इन्होने कबूला कि इनका एक गिरोह है, जो बच्चा चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। इन सभी की सरगना शिखा मोदनवाल है, जिसे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य संतोष गुप्ता व विनय मिश्रा, जो कि पहले से ही गिरफ्तार हैं, अनुराधा और जगवीर को 2 से 3 लाख में बच्चों को बेचते थे।
इसके बाद ये दोनों उन बच्चों को नि:संतान दम्पतियों को राजस्थान, बिहार, झारखंड आदि स्थानों पर दलालों के माध्यम से नि:संतान दम्पतियों को 4 से 5 लाख रुपए में बेच देते हैं। जिस बच्चे का रंग जितना गोरा होता है, उसके उतने ज्यादा पैसे मिलते हैं। इसके बाद सभी उस पैसे को आपस में बाँट लेते हैं। पुलिस फ़िलहाल इन पांचों से पूछताछ कर रही है, जिससे कि शहर से गायब हुए अन्य बच्चों का पता लगाया जा सके।

