Benefits of aloe vera gel for teeth: हम अपनी ओरल हाइजीन या यानी मुंह की साफ-सफाई को किस प्रकार के मेंटेन कर पा रहे हैं यह हमारे दांतों से साफ पता चल जाता है। डेंटिस्ट साल में कम से कम दो बार आकर जांच कराने और रोजाना कम से कम दो से तीन बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से हम न सिर्फ अपने दांतों को साफ रख पाते हैं बल्कि हमारे सारे मुंह की अंदरूनी सफाई रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दांतों और मुंह की सफाई के देसी तरीके से भी किया जा सकता है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दांतों की सफाई करने के लिए टूथपेस्ट की जगह कई घरेलू व नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है और इनमें एलोवेरा भी एक है। आप सुबह उठकर टूथपेस्ट से ब्रश करने की बजाय अपने ब्रश पर एलोवेरा का ताजा जेल लगाकर भी दांतों व मुंह की सफाई कर सकते हैं। यदि आपको भी इससे मिलने वाले फायदों का नहीं पता तो इस लेख में जरूर जानें।
मसूड़ों की सूजन कम करे
एलोवेरा मसूड़ों की सूजन को कम करने में बेहद असरदार साबित हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर नियमित रूप से एलोवेरा से माउथवॉश किया जाए, तो सूजन को रोका जा सकता है।
बैक्टीरिया नष्ट करे
बैक्टीरिया की वजह से ओरल हेल्थ से जुड़ी कई दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को नष्ट करने का काम करते हैं। साथ ही, दांतों और मसूड़ों को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
मसूड़ों से खून निकलने की समस्या ठीक करे
अगर एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाए, तो मसूड़ों से निकलने वाले खून को भी रोकने में मदद मिल सकती है। यह हल्के दांत दर्द में भी आराम दिला सकता है। अगर मसूड़ों से खून निकले, तो आप एलोवेरा का पल्प भी लगा सकते हैं। इससे जलन और दर्द में आराम मिलेगा।
ओरल हेल्थ में सुधार करे
एलोवेरा से बने टूथपेस्ट और माउथवॉश का इस्तेमाल करने से ओरल हेल्थ में सुधार होता है। एलोवेरा दांतों और मसूडों से जुड़ी समस्याओं जैसे दर्द, कैविटी और इंफेक्शन से छुटकारा दिला सकता है।
दांतों पर एलोवेरा का कैसे करें इस्तेमाल?
ओरल हेल्थ में सुधार करने के लिए आप एलोवेरा से बने टूथपेस्ट और माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप एलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं। रोजाना एलोवेरा जूस पीने से पेट में ठंड बनी रहती है, जिससे मुंह के छालों से बचाव होता है।
आप एलोवेरा के पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं। इससे कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे दांत और मसूडे़ स्वस्थ रहते हैं।
Anupama Dubey