भाजपा सरकार ने 5 साल में 2,13400 करोड़ गन्ना मूल्य का किया भुगतान
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में 135 किसानों को गन्ना रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम योगी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए बोले की । पहले की सरकारें गन्ना किसानों पर गोलियां चलवाती थी। आज हमारी सरकार नई चीनी मिलों की स्थापना कर रही है, जो पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। पहले घटतौली से किसानों को दो चार होना पड़ता था।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में छह साल पहले गन्ना किसानों को पर्चीके लिए परेशान होना पड़ता था। उनकी पर्ची की चोरी के साथ गन्ने की तौलाई में घटतौली होती थी। ऐसे में वह आंदोलन करने को मजबूर होते थे। साथ ही चीनी मिल के असमय बंद होने से किसानों को परेशान होना पड़ता था। कई सालों तक किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान नहीं होता था। उन्होंने क हा कि 2017 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी। उसके बाद से सरकार ने किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान देना शुरू किया। 2010 से लेकर 2017 के बीच बकाया गन्ना का भुगतान करने के लिए मिशन मोड पर काम शुरू किया गया। इस पर चीनी मिल मालिकों से बात की गई। कार्यक्रम में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी आदि उपस्थित थे।
sudha jaiswal