गर्मियों में स्किन की स्थिति बाकी दिनों की तुलना में थोड़ी ज्यादा खराब हो जाती है। दरअसल, बढ़ते तापमान और धूप का असर सीधे आपके चेहरे पर नजर आता है। जैसे कि त्वचा का लाल होना, डार्क पैचेस, स्किन टैन, सनबर्न और पिंपल्स। ऐसे में इन तमाम चीजों से बचने के लिए आपको अपनी स्किन का खास ख्याल रखना होगा और साथ ही गर्मियों के लिए खास स्किन केयर रूटीन सेट करना होगा। स्किन केयर रूटीन की बात करें तो, त्वचा को साफ रखना कुछ सबसे जरूरी कामों में से एक है और इस काम में कुछ हर्बल फेसवॉश (Herbal Face Wash) आपकी मदद कर सकते हैं। तो, आइए आज हम आपको ऐसे 3 हर्बल वॉश के बारे में बताएंगे जिनका, इस्तेमाल गर्मियों में आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
घर पर नेचुरल फेस वाश कैसे बनाएं –
दही और बेसन का फेस वॉश
अगर आपको डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या हो रही है, तो बेसन और दही का फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और एक चुटकी दही लीजिए। पेस्ट तैयार करने के लिए जरूरत अनुसार गाढा दही मिलाएं और चेहरे पर मसाज करें। इस फेस वॉश से 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और सादे पानी से चेहरा धो लें।
शहद और एलोवेरा का फेस वॉश
ड्राई स्किन वालो के लिए शहद और एलोवेरा का फेस वॉश सबसे बेहतर साबित हो सकता है। फेस वॉश तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिक्चर से 2 मिनट तक मसाज करें और सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
मुल्तानी मिट्टी और कच्चे दूध का फेस वॉश
रोजाना इस्तेमाल के लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर क्या ही होगा। यह फेस वॉश सभी स्किन के लिए बेहतर है। मुल्तानी मिट्टी का फेस वॉश बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट से 2 मिनट तक मसाज करें।
स्ट्रॉबेरी और दही का फेस वॉश
स्ट्रॉबेरी और दही त्वचा पर गुलाबी निखार लाने में मदद कर सकते हैं। यह फेस वॉश तैयार करने के लिए 3 स्ट्रॉबेरी को 2 चम्मच दही के साथ मिलाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें।
दही और खीरा का फेस वॉश
स्किन को ग्लोइंग और रिफ्रेशिंग रखने के लिए दही और खीरे का फेस वॉश फायदेमंद हो सकता है। यह फेस वॉश तैयार करने के लिए आधे खीरे का रस निकालें। इसमें 2 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर मसाज करें।
Anupama Dubey