मच अवेटेड सालार पार्ट 1: CEASEFIRE के टीज़र को रिलीज कर दिया गया है
प्रभास स्टारर सालार आदिपुरुष के बाद बनी चर्चा का विषय। फिल्म को रिलीज से पहले जितना प्यार मिल रहा है यह देखकर लगता है कि सालार हिट होने वाली है। इसी बीच प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड प्रभास स्टारर मच अवेटेड सालार पार्ट 1: CEASEFIRE के टीज़र को रिलीज कर दिया गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। इतना ही नहीं फैंस का कहना है कि सालार दुनियाभर के रिकॉर्ड को हिला कर रख सकती है।

कुछ अलग करने की सोच रखते हुए, निर्माताओं ने आज यानी 6 जुलाई को सुबह 5:12 बजे टीज़र के आने की घोषणा करके दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया था, जिसकी उम्मीद थी। टीजर में दमदार एक्शन और जबरदस्त डायलॉग्स की झलक देखने को मिल रही है।
टाइगर नहीं डायनासोर
टीजर की एंट्री फेमस एक्टर डायरेक्टर टीनू आनंद से होती है। इसमें वे बता रहे हैं कि ’टाइगर, चीता, एलिफेंट वैरी डेंजरस बट नॉट इन जुरासिक पार्क’ और इसके बाद प्रभास की धांसू एक्शन अवतार की एंट्री होती है। टीनू आनंद कहते हैं, ’क्योंकि जुरासिक पार्क में डायनासोर होता है।’ प्रभास को टीजर में ’रेबेल स्टार प्रभास’ बताया गया है। वहीं, टीजर में पृथ्वीराज भी खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्शन से भरपूर टीजर इंटरनेट पर सुर्खियां बन गया है और लोगों को लुभा रहा है।
KGF और सालार में हो सकता है गहरा कनेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयाबालन ने ट्विटर पर लिखा था कि KGF-2 के क्लाइमैक्स में 5 बजकर 12 मिनट पर रॉकी भाई पर अटैक होता है और तब रॉकी का जहाज समुद्र में डूब जाता है। अब प्रभास की सलार के टीजर को रिलीज करने का समय 5 बजकर 12 मिनट रखा गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह प्रशांत नील का कोई दमदार प्लान है, जिससे KGF और सालार के बीच कनेक्शन जोड़ा जा सके। सालार का टीजर देखने के बाद फैंस का यह कहना है कि इनकी वाइब बिल्कुल KGF जैसी है।

