Ajay Rai: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के ओर से गुरुवार को उत्तर प्रदेश में किए गए बड़े सांगठनिक फेरबदल किए गए। इसी क्रम में वाराणसी में कांग्रेस के कद्द्वर नेता व पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश प्रभारी का पद सौंपा गया। शुकवार को प्रदेश अध्यक्ष का पद पाकर अजय राय के वाराणसी एअरपोर्ट पहुंचने पर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरा एअरपोर्ट परिसर पट गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरसे बाद हमे एक ऐसा प्रदेश अध्यक्ष मिला जो सबको अपना मानता है। अजय राय के एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वंदना की गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के प्रथम काशी आगमन पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ साथ सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अजय राय को बुके एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर उतरूंगा खरा: Ajay Rai
एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को हृदय से आभार प्रकट करता हूं, कि पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर अपना भरोसा जताया। अजय राय ने कहा कि मै राहुल गांधी का सिपाही हूं। मै शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कांग्रेस मेरे लिए सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि मां के समान है।

मैं पूरे प्रण और प्राण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष (Ajay Rai) के तौर पर जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देना, संगठन को क्रियाशील बनाना, दलितों, किसानों, महिलाओं युवाओं और मध्यवर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा। मेरा पहला लक्ष्य संगठन और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार वापसी को सुनिश्चित करना है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते वक्त एयरपोर्ट परिसर में लगी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना शीश नवाया।

एयरपोर्ट पर नव नियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) का स्वागत करने वालों में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबेजी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, प्रोफेसर सतीश राय, अजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, पंडित राजन दूबे, डॉ० प्रमोद पांडेय, इमरान खान, आनंद सिंह रिंकू, हसन मेंहदी कब्बन, अशोक पांडेय, सुनील राय, घनश्याम सिंह, फसाहत हुसैन बाबू, पूनम कुंडू, डॉ राजेश गुप्ता, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।