Landing of Chandrayaan-3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (इसरो) के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-3 के 14 जुलाई को हुए सफल प्रक्षेपण के बाद 23 अगस्त को चंद्रयान-3 अपने इस मिशन में कामयाब हो जायेगा और चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाएगा। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद चंद्रमा के सतह पर सफलतापूर्वक उतरने और क्रियाशील होने की प्राथना सभी देशवासी कर रहे हैं और सभी को उस क्षण का इंतज़ार है जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर अपनी सफल लैंडिंग करेगा।
इसी कड़ी में चंद्रयान-3 की सफल्तापुर्वक लैंडिंग (Landing of Chandrayaan-3) के लिए काशी में प्रार्थना की गयी। वाराणसी के मैदागिन क्षेत्र अंतगर्त भारतेंदु पार्क स्थित श्री मंसापूरण हनुमान जी के मंदिर के परिसर में इसके लिए विशेष प्रार्थना और पूजा-पाठ किया गया।

23 अगस्त की शाम को सुरक्षित लैंडिंग (Landing of Chandrayaan-3) होने और मिशन के सफलता के लिए हनुमान मंदिर में सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा और चंद्रयान तीन की सफलता से जुड़े स्लोगन लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसरो के इस मिशन की सफलता के लिए रामभक्तों ने बजरंग बलि से विशेष प्रार्थना किया।
Landing of Chandrayaan-3 : क्या कहना रहा लोगों का
सुमित सर्राफ ने बताया कि कल शाम में हमारे भारत के चंद्रयान की चन्द्रमा पर लैंडिंग (Landing of Chandrayaan-3) है इसकी सफल लैंडिंग के लिए हमने ये आयोजन किया और बाबा बजरंग बलि से प्रार्थना की है। यह देश के लिए बेहद गर्व की बात है।

वहीं सुधीर सिंह का कहना रहा कि जब भी देश के लिए कोई उपलब्धि की बात होती है तो हम हनुमान चालीसा का पाठ करते है। ऐसे में कल चंद्रयान की चन्द्रमा की लैंडिंग है जिसकी सफलता के लिए हमने हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा से प्रार्थना किया है।
इसके साथ ही किरण पाण्डेय ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग (Landing of Chandrayaan-3) के लिए हमने हनुमना चालीसा का पाठ किया है। बाबा से प्रार्थना की है और यह जरुर सफल होगा हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है और यह ऑपरेशन अभी तक जिस तरह से सफल हुआ है। अंतिम चरण में भी ईश्वर की कृपा से इसे सफलता प्राप्त होगा।