नेपाल में पुष्प कमल दहल उर्फ़ प्रचंड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उन्हें सोमार को नए प्रधानमंत्री के लिए शपथ दिलाई। प्रचंड इससे पूर्व 2008-09 औरत दूसरी बार 2016-17 में प्रधानमंत्री बने थे।
प्रचंड ने पूर्व प्रधानमंत्री और चीन के करीबी माने जाने वाले कम्युनिष्ट नेता केपी शर्मा ओली समेत 5 अन्य गठबंधन पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इनके बीच एक समझौता हुआ है। समझौते के तहत शुरूआती ढाई साल प्रचंड पीएम रहेंगे। इसके बाद CPN-UML सत्ता संभालेगी। इसका तात्पर्य यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। PM मोदी ने ट्वीट किया- भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध हैं। गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। दोनों देशों के रिश्ते लोगों के बीच गर्मजोशी भरे संबंधों पर आधारित है। मैं इस दोस्ती को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।
नेपाल में चीनी दूतावास ने अंग्रेजी और नेपाली भाषा में ट्वीट किया। लिखा- नेपाल के 44वें प्रधानमंत्री बनने पर प्रचंड को बधाई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी उन्हें बधाई दी।

