इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार 700 से ज्यादा जर्जर मकान हैं। और लगभग उतने ही मकान गिराये भी जा चुके हैं
लखनऊ। रेलवे प्रशासन अखिर अब जाग ही गया जब जर्जर कालोनी गिर गई और उसमें से 5 लोगों की मौत भी हो गई वो भी एक ही परिवार के व्यक्ति रहे। जर्जर घोषित किये जा चुके मकानों को खाली करने का अभियान शुरू हो गया है। आप को बता दें सोमवार पुलिस फोर्स पांच की मौत के बाद कनौसी रेलवे कॉलोनी में पहुंची है। लेकिन औपचारिकता करके लौट गई।

सूत्रों के मुताबिक उस जगह से अब लोग अपने आप ही मकान खाली कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक रेलवे के दो अधिकारियों ने मौखिक रूप से इस कॉलोनी में मकान खाली कराने का ऐलान किया है। वहीं रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार 700 से ज्यादा जर्जर मकान हैं। और लगभग उतने ही मकान गिराये भी जा चुके हैं। इंजीनियरिंग विभाग आरपीएफ के साथ समन्वय कर घोषित हो चुके मकानों में अवैध रुप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान भी चला रही है। इन लोगों को यहां से हटाया जा रहा है।

वहीं इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक आरडीएसओ के पास शांतिपुरम कॉलोनी से मकानों को तोड़ने का अभियान शुरू किया जा रहा है। यहां लगभग100 मकान हैं, जो अभी तोड़े जाने हैं, औरफतेहअली कॉलोनी के 98 और मुनव्वर बाग रेलवे कॉलोनी के भी मकान तोड़े जाने हैं।

