Durga Puja 2023: काशी दुर्गोत्सव समिति काशी नरेश तहसील शिवाला इस वर्ष हीरक जयंती वर्ष मना रहा है। केडीएस के नाम से प्रसिद्ध इस दुर्गा पूजा का इस वर्ष 60वां वर्ष है। खास बात यह है कि पंडाल में इस वर्ष कुम्हार टोली कोलकाता से मां दुर्गा की 18 फुट की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इनके साथ ही महिषासुर, गणेश, कार्तिकेय, लक्ष्मी व सरस्वती की अलग-अलग प्रतिमाएं होंगी। सभी प्रतिमाएं कुम्हार टोली से मंगायी जा रही हैं।
काशी दुर्गोत्सव समिति के सचिव अभिषेक चौधुरी ने बताया कि काशी दुर्गोत्सव समिति की स्थापना 1960 में की गई थी। पहले प्रभात तरुण संघ (पीटीएस हरिश्चन्द्र घाट) शारदीय समिति भेलूपुर) व काशी दुर्गोत्सव समिति [Durga Puja] एक साथ थी। लेकिन प्रभात तरुण संघ 1965 में अलग हो गया।

बताया कि इस वर्ष पंडाल [Durga Puja] लगभग 70 फुट ऊंचा होगा। बिजली की सजावट चंदन नगर का फेमस विश्व प्रसिद्ध लाइटिंग की जा रही है। चंदन नगर की लाइटिंग का कार्य दीपक यादव कर रहे हैं। इसमें बिजली के माध्यम से ऐसी सजावट की जायेगी कि लोगों को अयोध्या का राम मंदिर का आभास होगा। नवमी के दिन सुबह 10.30 बजे से पंडाल में कुंवारी कन्याओं का पूजन होगा। सप्तमी के दिन पंडाल में छप्पन भोग अन्नकूट का शृंगार होगा।
सप्तमी, अष्टमी व नवमी [Durga Puja] के दिन भोग प्रसाद का वितरण होगा जिसमें लगभग पांच हजार लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। काशी दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष ईं. सुरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अशोक कांति चक्रवर्ती, सचिव अभिषेक चौधरी, पूजा विभाग के इन्द्रनील मुखर्जी व पूर्व सचिव अभिजीत चौधरी हैं।

पहली बार बंगाल की महिलाओं की टीम ढाकी पर प्रदर्शन करेंगी
काशी दुर्गोत्सव समिति में पहली बार बंगाल की शिव शक्ति ग्रुप की दस सदस्यीय महिलाओं की टीम ढाकी पर अद्भुत प्रदर्शन करेंगी। काशी में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। यह ग्रुप कई देशों में अपना प्रदर्शन कर चुका है।

Durga Puja: दो दिवसीय यात्रा का होगा आयोजन
काशी दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में महासप्तमी 21 अक्टूबर को सामाजिक पाला की ओर से रात्रि 11 बजे से लाठि हाते नतुन बौ का मंचन होगा। इसके निर्देशक नीलकमल चटोपाध्याय हैं। इसी तरह महाअष्टमी के दिन आजकेर गुण्डाराज का रात्रि 11 बजे से मंचन होगा। यह कोलकाता की स्वर्णकमल अपेरा व तपोवन नाट्य कंपनी है। महानवमी के दिन 23 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे से संगीताजंलि व स्वरांजलि का आयोजन होगा। इसमें इंडियन आइडियल के सप्तक भट्टाचार्य व साथी कार्यक्रम पेश करेंगे।

