Baba Vishwanath Dham : दिव्य, भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम की आज दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर मंदिर परिसर की फूलों से भव्य सजावट की गई है। वहीं मंदिर में अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया है। भोर में मंगला आरती के साथ ही बाबा के दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ धाम {Baba Vishwanath Dham} के लोकार्पण की दूसरी वर्षगांठ पर ऊ.प्र संस्कृति विभाग की ओर से भव्य शिव बारात निकाली गई। शोभायात्रा को विधायक नीलकंठ तिवारी ने झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।



5 किलोमीटर तक लम्बी रही शोभायात्रा
ढोल नगाड़े व बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा मैदागिन से निकलकर चितरंजन पार्क तक 5 किलोमीटर का सफ़र तय किया गई। इस दौरान हजारों की संख्या में नाचते गाते शिव बारात में शामिल हुए। भीड़ का आलम यह रहा कि सड़क पर पांव रखने की जगह नहीं बची। शोभायात्रा के दौरान काशीवासी नाचते गाते इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने। हर कोई बस शिव के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था।



Baba Vishwanath Dham : चंद्रयान- 3 और अयोध्या राममंदिर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
देवाधिदेव शिव की 5 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में अयोध्या राममंदिर की झांकी, चंद्रयान-3 का मॉडल और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी कई झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं बाबा भोले की इस शोभायात्रा में एक तरह जहाँ अनेक संत महात्मा, गणमान्य नागरिक आगे बग्गी पर सवार थे। वहीं दूसरी तरफ 9 दुर्गा के स्वरुप 9 देवियाँ विशेष आकर्षक का केंद्र थी। पंढरपुर से आए 12 फुट के हनुमान जी 8 लंगूरों के साथ शोभायात्रा में शामिल थे। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ समय के लिए भोलेनाथ जी की नगरी ठहर गई हो।



जगह-जगह पर किया गया शोभायात्रा का स्वागत
इस दौरान लोगों ने अपने-ओने घरों के छत्तों और बालकनी से शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई। वहीं रस्ते भर तमाम संस्थाओं द्वारा भी जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रस्ते भर हर हर महादेव के उद्घोष लगाये गये। इसके साथ ही पुरे शोभायात्रा के दौरान डमरू और शंखनाद की धुनों से बाबा भोले की नगरी काशी गूंज उठी।

आपको बता दें कि आज सुबह सबसे पहले वेदों का पारायण, महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन आदि किया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल ने डमरू वादन किया और शंखनाद हुआ। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

13 दिसंबर 2021 को PM मोदी ने किया था लोकार्पण
बताते चले कि विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का लगभग 200 गुना विस्तार करने के बाद 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव्य, भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम {Baba Vishwanath Dham} का लोकार्पण किया था और आज बाबा विश्वनाथ के धाम की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है।

इतना ही नहीं आज भोर से जो भक्तों का बाबा के दरबार {Baba Vishwanath Dham} में आने का सिलसिला शुरू हुआ है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात तक यह संख्या पांच लाख का आंकड़ा पार सकती है।