रविवार 24 दिसंबर को खेल मंत्रालय ने WFI पर बड़ा एक्शन ले लिया है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ {Sanjay Singh} को रद्द कर दिया। उन्होंने WFI को 12 साल बाद मिले नए अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके द्वारा लिए गये सभी फैसलों पर भी रोक लगाने की घोषणा कर दी है। बता दें कि संजय सिंह {Sanjay Singh} समेत उनकी निर्वाचित टीम को भी निलंबित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों के विरोध के कारण मंत्रालय ने यह फैसला लिया।

Sanjay Singh : 12 साल के बाद WFI को मिला था एक नया अध्यक्ष
बताते चलें कि इस साल पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उसके बाद चुनाव हुआ और बृजभूषण शरण के ही करीबी संजय सिंह {Sanjay Singh} चुनाव जीत गए। संजय सिंह 12 साल के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में चयनित किये गये थे।
संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्म श्री लौटा दिया था। उनके अलावा हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने पद्म श्री लौटाने का एलान कर दिया था।