स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने शनिवार को बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर से भव्य शिभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया और हाथों में भगवा ध्वजा लेकर वह नन्द के आनंद की जय, विवेकानंद के नारे लगाते हुए चलते नजर आ रहे थे। इस दौरान पीर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी का परिसर इन नारों से गुंजायमान हो उठा। BHU के विवानाथ परिसर से शुरू हुई या शिभायात्रा सिंह द्वार पर आकर समाप्त हुई। ऐसे में छात्रों में खासा उत्साह और जोश का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
ABVP: युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में योगदान का आह्वान
ABVP के नेता पुनीत मिश्रा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेकर भारत के पुनर्निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचारों में निहित है कि सफलता पाने तक प्रयास जारी रखें। इसी ध्येय को अपनाकर युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए।
अभय प्रताप सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता के संवर्धन पर जोर दिया था। सिंह ने कहा कि लाखों युवा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर देशसेवा कर रहे हैं, और यह प्रयास रहेगा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर युवा तक पहुंचे।
इस वर्ष की थीम और विषय
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का विषय “राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण” है। वहीं, इसकी थीम “युवा एक स्थायी भविष्य के लिए: लचीलेपन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र को आकार देना” रखी गई है।
इस अवसर पर ABVP के छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और उनके संदेशों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शोभायात्रा ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे भारत की संस्कृति और विरासत को संजोते हुए एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
Comments 1