Kameshwar Chaupal: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों और भक्तों में शोक की लहर है।
बिहार में जन्मे कामेश्वर चौपाल (Kameshwar Chaupal) ने राम मंदिर आंदोलन में अहम योगदान दिया था। 1989 में, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने का गौरव उन्हें प्राप्त हुआ था। वे दलित समुदाय से आने वाले प्रतिष्ठित नेता थे और सामाजिक उत्थान के लिए सदैव सक्रिय रहे।
Kameshwar Chaupal: प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:- “राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल जी (Kameshwar Chaupal) के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे न केवल एक अनन्य रामभक्त थे, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए भी समर्पित थे। उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!”
राम मंदिर आंदोलन के अलावा, कामेश्वर चौपाल ने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वे भाजपा के प्रमुख दलित नेताओं में से एक थे और बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार भी रहे। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक समर्पण और हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया।


Comments 1