Varanasi: थाना लोहता क्षेत्र के कोटवां गांव में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की हत्या कर शव जलाकर खेत में फेंक दिया था। डीसीपी वरुणा ज़ोन चंद्रकांत मीणा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत गिरफ्तारी की गई।
हत्या के पीछे शराब का विवाद
घटना 10 फरवरी की रात की है, जब ग्राम कोटवां के पास स्थित बरकत शाह बनारसी मजार के पास भैयालाल पटेल उर्फ भाईलाल और चारों आरोपी शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपियों (Varanasi) ने भैयालाल से और शराब लाने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया और चारों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
Varanasi: सबूत मिटाने के लिए शव जलाया
मारपीट के दौरान भैयालाल का सिर ईंट की दीवार से टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घसीटकर प्रदीप सिंह उर्फ बाबा के सरसों के खेत में फेंका और बोरा व शराब डालकर आग लगा दी, ताकि शिनाख्त न हो सके। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर खेवसीपुर ओवरब्रिज के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- अशरफ अली (42 वर्ष) – एनडीपीएस और आबकारी एक्ट समेत कई मामलों में आरोपी।
- अब्दुल कादिर उर्फ लालू (25 वर्ष) – पहले भी हत्या के मामले में संलिप्त।
- सुल्तान उर्फ टीपू (30 वर्ष) – वन्य जीव संरक्षण अधिनियम समेत कई मामलों में आरोपी।
- शकील उर्फ मुन्नू (35 वर्ष) – चोरी और अन्य अपराधों में शामिल।
चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बार उन पर धारा 103(1), 3(5), 118(2), 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफलता पर डीसीपी वरुणा ज़ोन (Varanasi) ने लोहता थाना पुलिस टीम की सराहना की। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, अनुज कुमार, अमित यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Comments 1