• About
  • Advertise
  • EPaper
Wednesday, April 29, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home दिल्ली

Cash Recovered: दिल्ली हाईकोर्ट जज के घर से 15 करोड़ कैश बरामद, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने लिया बड़ा फैसला

by Abhishek Seth
December 16, 2025
in दिल्ली
0
Cash Recovered
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Cash Recovered: दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से करीब 15 करोड़ रुपये नकद बरामद होने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कॉलेजियम की आपात बैठक बुलाई। इस दौरान जस्टिस वर्मा के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने का फैसला लिया गया, हालांकि यह अभी इन-हाउस इन्क्वायरी नहीं है। जांच पूरी होने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कॉलेजियम को प्राथमिक रिपोर्ट सौंपेंगे।

Cash Recovered: आग के बाद सामने आया मामला

होली की छुट्टियों के दौरान जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले में आग लगने की घटना सामने आई थी। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए अंदर पहुंची, तो उन्हें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

इस मामले के उजागर होने के बाद कॉलेजियम ने पांच सदस्यीय बैठक कर जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर का फैसला किया। हालांकि, इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया।

बार एसोसिएशन ने ट्रांसफर का किया विरोध

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का विरोध जताया। एसोसिएशन ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या हमें कूड़ेदान समझा जा रहा है?”

मामले की प्रमुख घटनाएं

  1. कॉलेजियम की आपात बैठक – घटना की जानकारी मिलते ही CJI संजीव खन्ना ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें जस्टिस वर्मा के तबादले और जांच को लेकर चर्चा हुई।
  2. महाभियोग की संभावना – कुछ कॉलेजियम सदस्यों ने सुझाव दिया कि जस्टिस वर्मा से पहले इस्तीफा मांगा जाए। अगर वे इनकार करते हैं, तो संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की जाए।
  3. संसद में गूंजा मामला – कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया और न्यायपालिका में जवाबदेही की मांग की।

राज्यसभा में उठी न्यायिक जवाबदेही की मांग

राज्यसभा के चेयरमैन और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर एक विस्तृत चर्चा कराई जाएगी।

कपिल सिब्बल ने उठाए न्यायिक नियुक्तियों पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा, “हमें न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और कड़े मानकों पर आधारित करना होगा।”

Highlights

  • Cash Recovered: आग के बाद सामने आया मामला
  • बार एसोसिएशन ने ट्रांसफर का किया विरोध
  • मामले की प्रमुख घटनाएं
  • राज्यसभा में उठी न्यायिक जवाबदेही की मांग
  • कपिल सिब्बल ने उठाए न्यायिक नियुक्तियों पर सवाल
  • जांच और कार्रवाई की मांग
  • जांच और कार्रवाई की मांग

    अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस मामले में केवल ट्रांसफर पर्याप्त है या फिर जस्टिस वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। न्यायपालिका की छवि और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई जा रही है।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • Loot From ATM Cash Van : मिर्जापुर में हौसला बुलंद…
    • Cyber Fraud: नोएडा में पूर्व RBI अधिकारी साइबर ठगी…
    • भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत: द्रौपदी…
    • Buldozer SC Order: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर मामले…
    • सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991…
    • विश्व जल दिवस में गोमती नदी पर सफाई अभियान, वृक्षारोपण
    Previous Post

    BHU में शोध प्रवेश को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी, प्रशासन के खिलाफ किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

    Next Post

    PNU क्लब में नई प्रबंध समिति के चुनाव की तारीख तय, 30 मार्च को होगा मतदान, कल से करें नामांकन

    Next Post
    PNU

    PNU क्लब में नई प्रबंध समिति के चुनाव की तारीख तय, 30 मार्च को होगा मतदान, कल से करें नामांकन

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़
    • ये परिवारवादी दल महिलाओं को…PM Modi का वाराणसी में विपक्ष पर निशाना, नारी की शक्ति से गूंजा बरेका मैदान
    • Kanpur: मां ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
    • Varanasi: कठेरिया घटना के बाद कैथी टोल प्लाजा पर हाई अलर्ट, पुलिस की कड़ी चौकसी
    • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, 40 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित
    • PM Visit Varanasi: पीएम की अगवानी में जुटी बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काशी
    • Bihar Politics: पगड़ी विवाद पर गरमाई सियासत, तेजस्वी के तंज पर विजय सिन्हा का पलटवार
    • Varanasi Accident: राजातालाब हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर-ट्रक-कंटेनर की टक्कर,चालक घायल
    • Bhadohi: बिजली निजीकरण के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
    • Jaunpur: ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़
    • ये परिवारवादी दल महिलाओं को…PM Modi का वाराणसी में विपक्ष पर निशाना, नारी की शक्ति से गूंजा बरेका मैदान
    • Kanpur: मां ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
    • Varanasi: कठेरिया घटना के बाद कैथी टोल प्लाजा पर हाई अलर्ट, पुलिस की कड़ी चौकसी
    • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, 40 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित
    • About
    • Advertise
    • EPaper

    © 2022 Jansandesh Times

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • कानपुर
        • गोरखपुर
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • हॉलीवुड
      • बॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • टीवी
      • भोजपुरी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • अपराध
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story
    • E-Paper
    • English News

    © 2022 Jansandesh Times

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव