बनारस में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। Heat Wave का कहर कम होने का नाम ही ले रहा है। मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी, जिससे तापमान और गर्मी का असर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। गुरुवार को शहर का पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। इतना ही नहीं, इस भीषण गर्मी के चलते बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। यहाँ सडकों पर चलना तक मुश्किल हो गया है।
दोपहर 12 से 3 बजे तक घर के बाहर न निकलें
शहरवासियों को लू और गर्मी से बचाने के लिए नगर निगम ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप (Heat Wave) में न निकलें। चाहे प्यास न लगे, लेकिन पानी पीते रहें। चक्कर या सिरदर्द जैसी स्थिति में तुरंत अस्पताल का रुख करें। ऊपरी मंजिलों पर रहने से बचें क्योंकि वहां गर्मी का प्रभाव अधिक होता है।
तापमान का हाल और आगे की संभावना
गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम था। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अप्रैल के आसपास मौसम (Heat Wave) में बदलाव संभव है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी।
लू से बचाव के लिए नगर निगम की सलाहें
नगर निगम ने आम लोगों को लू से बचाने के लिए विस्तृत उपाय सुझाए हैं:
- शरीर का तापमान (Heat Wave) बढ़ने पर पसीना आना, सिरदर्द, उल्टी, त्वचा का लाल होना, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
- बीमार व्यक्ति को तुरंत छांव में ले जाएं और 108 नंबर पर कॉल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं।
- अगर व्यक्ति होश में हो तो ठंडा पानी पिलाएं और उसके शरीर पर गीले कपड़े रखें या स्प्रे करें।
- उसे हवादार जगह पर लिटाएं और उसके पैर ऊंचे रखें।
बचाव के उपाय जो अपनाने जरूरी हैं
- दोपहर की तेज धूप से बचें, विशेषकर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें।
- खूब पानी पिएं, भले प्यास न लगे।
- हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
- गमछा, टोपी, छाता, धूप (Heat Wave) का चश्मा और बंद जूते-चप्पल का प्रयोग करें।
- यात्रा के समय पानी जरूर साथ रखें।
- घर में बना पेय पदार्थ जैसे नींबू पानी, लस्सी, छाछ और आम पना पिएं।
- घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों और शटर का इस्तेमाल करें और रात में खिड़कियां खोलें।
- शराब, चाय और कॉफी जैसे डिहाइड्रेटिंग पेय से बचें।
जानवरों का रखें खास ध्यान
- पालतू जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी दें।
- बच्चों और जानवरों को कभी भी बंद वाहन में न छोड़ें।
खाना बनाते समय क्या करें?
- रसोई में खाना बनाते समय खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें ताकि हवा का आवागमन (Heat Wave) बना रहे।
- घर की खिड़कियों को ऐल्युमिनियम पन्नी या गत्ते से ढंकें ताकि गर्मी अंदर न आ सके।
- खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें जिससे गर्म हवा अंदर न घुसे।
अतिरिक्त सुझाव
- प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें ताकि इमरजेंसी में तुरंत मदद कर सकें।
- स्थानीय मौसम पूर्वानुमान (Heat Wave) पर ध्यान दें और सावधानी बरतें।
- कोशिश करें कि घर की निचली मंजिल पर रहें क्योंकि ऊपरी मंजिल पर गर्मी ज्यादा होती है।
- संतुलित और हल्का भोजन करें, बासी भोजन से परहेज रखें।
- बाहर निकलते समय शरीर को अच्छे से ढकें।