Ajay Rai: राफेल से नींबू-मिर्चा कब उतरेगा, पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ एक्शन का जनता इन्तजार कर रही है लेकिन पीएम मोदी जगह-जगह अपने संबोधन में व्यस्त है, यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जातिगत जनगणना हमारे जननायक की देन है, भाजपा सरकार के करण लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बिखर गई है- उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP), पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जुबानी हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने राज्य की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक प्रणाली, और विकास परियोजनाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
उत्तर प्रदेश में नहीं बची कानून व्यवस्था– अजय राय
अजय राय (Ajay Rai) ने कि पूरा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी के दलदल में फंसा हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है और लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बिखर गई है।

कमिश्नरेट प्रणाली पूरी तरह फेल– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लागू की गई कमिश्नरेट व्यवस्था पर भी तीखा प्रहार किया। अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि कमिश्नरेट बनते ही हालात और भी खराब हो गए हैं। कमिश्नरेट की व्यवस्था इनकी फेल हो चुकी है। कोई भी काम नहीं करता है क्योंकि जिस प्रकार से प्रकरण एक एक करके सामने आ रहे है, वह इस बात का सबूत है कि पूरी कमिश्नरेट व्यवस्था बेकार है, फेल है। हर जगह अत्याचार और अन्याय हो रहा है। पुलिस की वसूली बढ़ गई है।
बनारस को एक प्रयोगशाला बना दिया गया– अजय राय
अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बनारस को एक प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया है। चाहे रोपवे परियोजना हो या रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, कोई भी योजना पारदर्शिता से नहीं चल रही है। जनता को यह भी नहीं पता कि इनका उद्देश्य क्या है।

पहलगाम हमले पर Ajay Rai ने उठाए सवाल
हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी अजय राय ने सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश के पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। केवल दिखावे की भूमिका निभाई गई। सरकार चुनावी रैलियों में व्यस्त है, लेकिन शहीदों के परिजनों के आसुओं को पोछने का उनके पास समय नही है।
रफेल का दिखाया अनोखा मॉडल
प्रेस कांफ्रेस के दौरान अजय राय (Ajay Rai) ने राफेल के मॉडल पर नींबू-मिर्चा टांगकर दिखा और तंज कसते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने जो राफेल में नींबू-मिर्ची टांग रखा है, उसे कब आप उतारेंगे। इसको कब आप चलाएंगे। यह कब काम करेगा और देश की जनता को न्याय मिलेगा। हम सभी चाहते है कि सरकार जल्द से जल्द कोई ठोस कार्रवाई करे।

जातीय जनगणना पर राहुल गांधी का समर्थन
जातीय जनगणना के मुद्दे पर राय ने राहुल गांधी की भूमिका को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वर्षों से इस मुद्दे पर बात कर रहे थे और अंततः सरकार को इस दिशा में झुकना पड़ा। हमें गर्व है कि हम राहुल गांधी जैसे नेता के सिपाही हैं, जो सदैव देशहित और जनहित की बात करते हैं।
Also Read: नहीं रहे योग और तपस्या के प्रतीक पद्मश्री बाबा शिवानंद, 128 वर्षों की जीवन यात्रा का हुआ अंत