वाराणसी (Varanasi) के बड़ागांव क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल पांडेय की जान चली गई। 45 वर्षीय अनिल पांडेय अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से लखनऊ से आजमगढ़ लौट रहे थे, तभी सेहमलपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, रास्ते में तोड़ा दम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल पांडेय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों (Varanasi) की मदद से उन्हें तत्काल सतोमहुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
Varanasi: परिजनों में कोहराम
मूल रूप से वाराणसी (Varanasi) के आशापुर स्थित लोहिया नगर कॉलोनी के निवासी अनिल पांडेय वर्तमान में आजमगढ़ जिले में तैनात थे। जैसे ही हादसे की सूचना परिजन और सहकर्मियों को मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना की स्थिति स्पष्ट हो सके और वाहन चालक का पता लगाया जा सके।

