Ravan Dahan: इस बार दशहरे पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आमजन ऐतिहासिक रावण दहन नहीं देख पाएंगे। जिला प्रशासन और बरेका प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से आम जनता के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। दो अक्तूबर (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से लेकर रावण दहन कार्यक्रम की समाप्ति तक बरेका के सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे।
बरेका जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विजयदशमी के दिन यहां हर साल लाखों की भीड़ उमड़ती है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस बार केवल चुनिंदा व्यक्तियों और पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
केवल पास धारकों और कर्मचारियों को अनुमति
इस दौरान केवल रेल कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा। वहीं, जिनके पास विशेष पास होंगे, वे भी अंदर जा सकेंगे। इस बार प्रशासन (Ravan Dahan) की ओर से कुल 7,000 पास जारी किए गए हैं, जबकि हर साल लगभग 4,000 पास ही दिए जाते थे।
Ravan Dahan: इन गेटों पर रहेगा प्रतिबंध
दशहरे के दिन बरेका के ककरमत्ता मुख्य प्रवेश द्वार, एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट और कंदवा गेट को सुबह 10 बजे से बंद कर दिया जाएगा। रावण दहन (Ravan Dahan) तक ये सभी गेट आम जनता के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
एक सदी पुरानी परंपरा से वंचित होंगे शहरवासी
बरेका के केंद्रीय खेल मैदान में होने वाला यह रावण दहन कार्यक्रम 100 साल पुरानी परंपरा है, जिसे देखने के लिए वाराणसी शहर और आसपास के क्षेत्रों से एक लाख से अधिक लोग जुटते हैं। लेकिन इस बार आमजन (Ravan Dahan) को प्रवेश न मिलने से लोग परंपरा को नज़दीक से देखने से वंचित रहेंगे।
विजयादशमी समिति के अध्यक्ष रामजन्म चौबे ने बताया कि बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। समिति ने अपील की है कि आमजन घर पर रहकर सुरक्षित रूप से त्योहार मनाएं।

