लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के एक लाख राजस्व गांवों को बस सेवा से जोड़ने के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। इन गांवों को रोडवेज बस सेवाओं से लिंक करने के लिए करीब 1400 छोटी व बड़ी बसों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए परिवहन निगम के एमडी ने एक समिति बनाई है। यह समिति दस दिनों में गांवों की सूची बनाकर देगी।
परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि यात्री सुविधाओं के लिए हम लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एमडी की अगुवाई में असेवित गांवों को जोड़ने के लिए हमारी कोशिशें शुरू हो गई हैं। एक लाख गांवों को जोड़ने के लिए करीब 700 बसें 30 सीटर और 700 बसें 51 सीटर की जरूरत पड़ेगी। समिति इन गांवों की रिपोर्ट में प्रतिदिन गांव से शहर आने जाने वाले यात्रियों की संख्या, रूट और अन्य सुविधाओं की जांच करेगी। उसके आधार पर परिवहन निगम प्रशासन आगे की तैयारियां करेगा।
sudha jaiswal