Varanasi जिला के चितईपुर चौराहा पर स्थित केनरा बैंक से एक बड़ी ही चौका का देने वाली खबर सामने सामने आयी है. केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के ऊपर दिल्ली की सीबीआई टीम ने म्यूल खाता खुलवाने का आरोप लगते हुए गिरफ्तार कर लिया.
Varanasi:न्यायालय में पेश करने का आदेश
नई दिल्ली से सीबीआई की टीम ने चितईपुर (Varanasi) चौराहा स्थित केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक शालिनी सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है. शालिनी को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम चतुर्थ) रविंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने और पत्रावली देखने के बाद आरोपी को 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक सक्षम क्षेत्राधिकार न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया।
इसके बाद सीबीआई की टीम आरोपी को नई दिल्ली ले गई। इस मामले के विवेचक ने विशेष अभियोजन अधिकारी श्याम सरोज दुबे के माध्यम से अदालत में अर्जी दी है। मामले में एक आरोपी निरंजन गुप्ता के सहयोग का
वहीं आपको बता दें कि साइबर अपराध के मामले में निरंजन गुप्ता से पूछताछ के आधार पर ही चितईपुर (Varanasi) स्थित केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक शालिनी सिन्हा का नाम सामने आया था। इससे पहले शालिनी पटना में सहायक बैंक मैनेजर थीं। पांच साल पहले ही वो चितईपुर ब्रांच आयी थी।
साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930
एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने बताया कि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। एक से दो घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराने पर रकम की बरामदगी की संभावनाएं शत-प्रतिशत बढ़ जाती हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को मजबूत पासवर्ड बनाने, किसी भी सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचने की सलाह दी। वहीं ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। शिकायत दर्ज कराते समय पूरी और सटीक जानकारी दें, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और घटना का विवरण।

