Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के रजवाड़ी गांव निवासी 75 वर्षीय सुरेश कन्नौजिया ने गुरुवार भोर में अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार सुरेश कन्नौजिया बीते करीब दो वर्षों से कमर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
Varanasi: परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
लंबे इलाज और लगातार खर्च के कारण परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहते थे।बताया गया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा डब्लू गांव (Varanasi) में ही की ड्राइवरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि छोटा बेटा बबलू गुजरात के वापी में रहकर कपड़ा प्रेस में काम करता है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
पत्नी राधिका देवी सहित पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है।भोर में परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थान अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार और कैथी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह चंदेल मय फोर्स (Varanasi) के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंखे के सहारे लटके शव को उतरवाकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

