वाराणसी। सामाजिक संस्था प्रणाम् वन्देमातरम् समिति के ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर तिलक लगाकर नमन किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने देश के प्रति उनके दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए देश के युवाओं से आवाहन किया। समिति के पदाधिकारियों ने सरकार से लहुराबीर स्थित पार्क में तीनों बलिदानियों की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

देश को आज भगत सिंह जैसे युवाओं की ज़रूरत
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी का देश के प्रति योगदान अतुलनीय है। जिस समय देश में ब्रिटिश हुकुमत देशवासियों पर जुल्म ढा रहा था। ऐसे समय में तीन युवाओं ने अपने जीवन का बलिदान देकर देश में क्रांति की एक नई ज्वाला भड़काई। भगत सिंह को कई बार माफी नामे के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन वे नहीं माने। वे अपने संकल्पों पर अडिग रहे। देश को आज भी भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे युवाओं की ज़रूरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘भारत माता की जय’, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भगत सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम का नेतृत्व अनुप जायसवाल, संचालन विपुल कुमार पाठक व धन्यवाद अनूप गुप्ता एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पार्षद मदन मोहन दूबे, संदीप उपाध्याय एडवोकेट, मनीष चौरसिया, जय किशन गुप्ता, आदित्य गोयनका, दीपक आर्य, अशोक सैनी, आनंद गोस्वामी एडवोकेट, नवनीत गुप्ता, शोभनाथ विश्वकर्मा, गिरीश श्रीवास्तव, मोनू गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।