जब तक दलित और मुस्लिम कांग्रेस के साथ रहे लोकसभा में भाजपा की सिर्फ़ दो सीटें थीं : शाहनवाज आलम
दलित मुस्लिम एकता अफ़्तार से मजबूत होगा सामाजिक सद्भाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ने प्रदेश के हर जिले में बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को मुस्लिम-दलित एकता अफ़्तार का आयोजन किया। इस आयोजन में दलित समुदाय के शिक्षक, वकीलऔर प्रभावशाली लोग शामिल हुए। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज में सद्भाव कायम रखने की कोशिश करती है। इसीलिए कांग्रेस में हर तबके के लोग एक साथ सद्भाव से रहते हैं। जब तक दलित और मुस्लिम कांग्रेस के साथ रहे दलित और मुस्लिम विरोधी भाजपा की लोकसभा में सिर्फ़ दो सीटें होती थीं। जब से ये तबके के लोग बसपा और सपा में गए भाजपा मजबूत होती गयी और आज स्थिति यह है कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान ही खतरे में पड़ गया है। वहीं सपा और बसपा भाजपा की बी टीम बन गए हैं। शाहनवाज आलम ने कहा कि मुस्लिम-दलित एकता अफ़्तार से एक बार फिर राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मजबूत आधार बनेगा।
sudha jaiswal