- आज हमारा जनसंदेश टाइम्स परिवार बहुत विशाल बन गया
- क्षेत्र में हमारे रिपोर्टर हर जगहों पर मुस्तैदी से रहते हैं
- जनसंदेश टाइम्स की 11वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि का उद्गार
राधेश्याम कमल
वाराणसी। लोकप्रिय प्रात:कालीन दैनिक जनसंदेश टाइम्स (परख सच की) की 11वीं वर्षगांठ पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने जनसंदेश टाइम्स की 11वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई देने के साथ ही समाचार पत्र के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। कहा कि एक छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष बन गया है। इसके लिए यहां पर कार्य करने वाला चाहे वह संपादकीय विभाग का हो या फिर प्रबंधन विभाग या फिर कोई और हर कोई बधाई का पात्र है। कहा कि आज जनसंदेश टाइम्स परिवार बहुत बड़ा परिवार हो गया है। इस परिवार की विशालता को देख कर हृदय गदगद हो जाता है। यहीं नहीं यह सब देख कर हमारा सीना भी गर्व से फूल जाता है।
संस्मरणों को सुनाते हुए उन्होंने अपनी यादगार को सांझा किया। कहा कि जब हम कानपुर में रह कर पढ़ता था तो सुबह उठ कर रेलवे स्टेशन कानपुर पहुंच जाता था। बाद में वहां से दस किमीं की यात्रा महज एक घंटे में पूरा करता था। कहा कि हम तो ग्रामीण परिवेश से निकले हुए छात्र थे। जब हम छठवीं क्लास में पढ़ते थे तब अटल बिहारी वाजपेयीजी अपने पिता के साथ पढ़ने के लिए आया करते थे। कहा कि पहले हम अखबारों में प्रूफ पढ़ा करते थे।

गणेश शंकर विद्यार्थी के अखबार में प्रूफ पढ़ता था। कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को कन्वोकेशन में आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा था कि सपना देखा करो और उस सपने को साकार करो। आज हमने उस सपने को साकार कर दिया है। कहा कि कोलकाता से हिंदी का पहला अखबार उतंड मार्तण्ड निकला था। कहा भी गया है कि जब तोप हो मुकाबिल अखबार निकालो।

जनसंदेश टाइम्स की परख सच की का आज ग्यारहवीं वर्षगांठ है। शहर में जब भी कभी कर्फ्यू लगा उस दौरान हमारे संवाददाता उस स्थान पर जाकर समाचार संकलन करके लौटते थे। यह एक बहुत बड़ी बात है। जनसंदेश टाइम्स ने कई मुद्दों पर सवाल उठाया। इनमें नमक रोटी वाली खबर भी काफी चर्चित स्टोरी थी। यह अखबार रात-दिन और भी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो यहीं हमारी कामना है। आप सभी लोग इसी तरह अखबार को अपनी सेवाएं देते रहे। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति मुख्य अतिथि प्रो. एके त्यागी को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भंट कर सम्मानित किया। इसके पूर्व अतिथि द्वय ने दीप प्रज्जवलित किया।