Varanasi: पतंगबाजी के नाम पर जानलेवा चाइनीज मंझे की बिक्री पर वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने सरसौली बाजार, कैंट इलाके से एक दुकानदार को गिरफ्तार करते हुए करीब 88 किलो चाइनीज मंझा बरामद किया है।
पुलिस (Varanasi) के मुताबिक आरोपी पतंग की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित चाइनीज मंझे की बिक्री कर रहा था। सूचना के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने सरसौली बाजार के पास दबिश दी, जहां दुकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मंझा और उसे काटने की मशीन भी बरामद की गई।
Varanasi:मकर संक्रांति पर बढाई गयी तैनाती
पुलिस (Varanasi) का कहना है कि बरामद किया गया मंझा बेहद खतरनाक है, जिससे पहले भी कई बार राहगीरों और पक्षियों के घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मकर संक्रांति और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, अर्दली बाजार चौकी प्रभारी उमाशंकर, उप निरीक्षक बलवंत कुमार, कांस्टेबल आशीष मिश्रा और कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे।
पुलिस (Varanasi) ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शहर में चाइनीज मंझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

