बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र (Actor Dharmendra) की तबियत बिगड़ने पर उन्हें 10 नवम्बर को हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं देशभर में उनकी हेल्थ को लेकर उनके फैन्स में खासा चिंता का माहौल नजर आ रहा था। बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां भी लगातार धर्मेंद्र का हालचाल पूछने के लिए अस्पताल का दौरा कर रहें थें। ऐसे में आज उनकी तबियत को लेकर अपडेट आया है कि एक्टर धर्मेन्द्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके चलते अब फैन्स को रहत की साँस मिली है।
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर धर्मेन्द्र लौटे घर
आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Actor Dharmendra) 10 नवंबर से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। 10 नवम्बर को उन्हें सांस लेने में हुई दिक्कत के बाद धर्मेंद्र को एडमिट कराया गया था। वहीं उनका इलाज डॉक्टर की कड़ी निगरानी में चल रहा था।
इसके चलते उनके परिवार समेत पुरे बॉलीवुड व देशभर के लोग धर्मेंद्र (Actor Dharmendra) की सेहत को लेकर काफ़ी चिंतित थे। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े इवेंट्स को रोक दिया गया था। वहीँ बॉलीवुड के तमाम सितारे भी लगातार धर्मेंद्र को देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे थे। मगर अब लोगों की चिंता कम होगी है क्योंकि अब एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
देओल परिवार ने दिया ऑफिशियल बयान
अभिनेता धर्मेंद्र (Actor Dharmendra) के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद देओल परिवार ने ऑफिशियल बयान जारी करके कहा है कि उन्हें इस समय प्राइवेसी दी जाए। सनी देओल की टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि- धर्मेंद्र जी अस्पताल से घर आ गए हैं और अब यहां ठीक हो रहे हैं। हम मीडिया और सब लोगों से गुजारिश करते हैं कि कोई बेवजह की बातें न बनाए और उन्हें और उनके परिवार को अकेला छोड़ दें।
वहीं उन्होंने कहा कि ‘आप सबने उनकी अच्छी सेहत, रिकवरी और लंबी उम्र के लिए जो दुआएं की हैं, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वो आप सबसे बहुत प्यार करते हैं।
वहीँ घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग देख दिल्ली पुलिस उनके के घर के बाहर पुलिस बल की तैनात कर रही है। इसके साथ ही सिक्योरिटी को भी पूरी तरह से टाइट रखा गया है ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।

