अडाणी ग्रुप पर हिडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद से लेकर मार्केट तक हलचल मचा हुआ है। विपक्ष अडाणी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच पर अड़ गया है। संसद में शुक्रवार को हंगामा होने के आसार हैं। विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही चलने नहीं दी थी।
इस बीच अडाणी ग्रुप के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट 15 % तक हुई है। अडाणी ग्रुप का शेयर 5 दिन में काफी नीचे लगभग 60% तक गिरा है। अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज एक्सचेंज डाउ जोंस ने अडाणी इंटरप्राइजेज को सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर कर दिया है।
बांग्लादेश सरकार ने अडाणी ग्रुप के साथ एनर्जी सेक्टर में डील में संशोधन की मांग की है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि बिजली की कीमतें ज्यादा हैं, इन्हें कम किया जाना चाहिए। उधर, कांग्रेस ने 6 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।