हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई घरेलू उपाय (Home Remedies for Skin) अपनाती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं पार्लर में जाकर अपनी खूबसूरती निखारती हैं। इसके लिए फेसपैक, ब्लीच, क्लींजिंक, थ्रेडिंग जैसे कई स्टेप्स अपनाए जाते हैं। थ्रेडिंग करना आसान होता है इसलिए कई बार कुछ महिलाएं घर पर थ्रेडिंग प्लग ही थ्रेडिंग कर लेती हैं, वहीं कुछ महिलाएं सही शेप के लिए पार्लर जाना पसंद करती हैं। देखा जाता है कि कई महिलाओं को थ्रेडिंग करने या कराने के बाद स्किन पर लालपन यानी रेडनेस (Skin Redness) की समस्या हो जाती है। इतना ही नहीं स्किन रेड होने के साथ-साथ कभी-कभी आइब्रोज (eyebrows) के पास दाने भी निकलने लगते हैं। थ्रेडिंग के बाद होने वाली इन समस्याओं से अगर आप भी परेशान होती हैं, तो आइए जानते हैं आखिर थ्रेडिंग के बाद स्किन लाल क्यों हो जाती है और इसके घरेलू उपाय
एलोवेरा है बहुत फायदेमंद
स्किन के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा में ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन को ठंडक और राहत पहुंचाते हैं। इसके अलावा स्किन पर होने वाली रेडनेस और दानों को भी यह ठीक करता है।
गुलाब जल देगा ठंडक
थ्रेडिंग के बाद अपनी स्किन पर केमिकल टोनर न लगाएं। चेहरे की नाजुक स्किन को यह नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी बजाय अपनी स्किन पर गुलाब जल लगाएं। इससे आपकी स्किन में ताजगी आएगी और दानों की समस्या नहीं होगी।
खीरे से मिलेगी राहत
कई महिलाओं को थ्रेडिंग करवाने के बाद स्किन पर जलन की समस्या हो जाती है। इसके लिए आसान उपाय है कि आप जलन वाली स्किन पर कुछ मिनट के लिए खीरे की स्लाइस रख लें। इससे स्किन को ठंडक का एहसास होगा और जलन दूर हो जाएगी।
कच्चा दूध दूर करेगा ड्राइनेस
स्किन के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा माना जाता है। इससे स्किन की ड्राइनेस भी दूर होती है। थ्रेडिंग के बाद भी आप अपनी स्किन पर कच्चे दूध को कॉटन की मदद से लगाएं। इससे स्किन पर होने वाली जलन से राहत मिलेगी और स्किन का रूखापन भी दूर हो जाएगा।
चंदन से मिलेगा फायदा
चंदन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर थ्रेडिंग के बाद आपकी स्किन पर जलन और रेडनेस की समस्या हो जाती है, तो आप चंदन के पाउडर का लेप लगा सकती हैं। इससे स्किन पर होने वाली जलन कम हो जाएगी और आपको राहत मिलेगी।
Anupama Dubey