Pitru Paksha: पितृपक्ष पर अपने पूर्वजों का तर्पण करने आए एक वृद्ध गंगा में डूब गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। गोताखोरों ने वृद्ध को गंगा में तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक, BLW से आए अस्सी घाट पर अपने पितरों का तर्पण [Pitru Paksha] करने आए जितेंद्र सिंह थापा [60 वर्ष] नेपाल के रहने वाले हैं। वे शनिवार की सुबह तर्पण करने के बाद अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच के सामने गंगा में स्नान करने गए। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद भी जब जितेंद्र सिंह नहीं मिले, तो परिजनों ने पुलिस और गोताखोरों को घटना की सूचना दी। वहीं स्थानीय गोताखोरों द्वारा अधेड़ व्यक्ति को गंगा में ढूंढा जा रहा है।

Pitru Paksha: तैराकी जानने के बावजूद गंगा में डूबे
अधेड़ व्यक्ति जितेंद्र थापा मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। वे BLW में रहकर कार्य करते हैं। जितेंद्र सिंह थापा के दो पुत्र और एक पुत्री है। उनके भतीजे ने बताया कि जितेंद्र काफी अच्छे तैराक हैं। जब वे गंगा में स्नान के लिए जब उतरे, तो सभी लोग निश्चिंत थे कि उन्हें तैरने आता है, तो स्नान करने के बाद वापस आ जाएंगे। कुछ देर बीतने के बाद भी जब जितेंद्र सिंह थापा वापस नहीं आया तो हम लोगों ने काफी खोजबीन किया, परंतु वह नहीं मिले। फिलहाल गंगा में जितेंद्र सिंह थापा को गोताखोरों द्वारा ढूंढा जा रहा है।

